इंग्लैंड से हार के  साथ ही पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप 2023 से बाहर

कोलकाता   पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गई है। टीम को इंग्लैंड ने आखिरी लीग मुकाबले में 93 रन से हरा दिया। कोलकाता में शनिवार को इंग्लैंड ने 337 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान 43.3 ओवर में 244 रन पर ही ऑलआउट हो गया। सलमान अली आगा (51 रन) ने अर्धशतक जमाया। वहीं इंग्लैंड से डेविड विली ने 3 विकेट लिए, जबकि आदिल रशीद, मोइन अली और गस एटकिंसन को 2-2 विकेट मिले।
इससे पहले ईडन गार्डन्स स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन बनाए। ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने 59, जो रूट ने 60 और बेन स्टोक्स ने 84 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। कप्तान जोस बटलर ने 27 और हैरी ब्रूक ने 30 रन का योगदान दिया।
पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने 3 विकेट लिए, जबकि शाहीन शाह अफरीदी को 2 विकेट मिले। इफ्तिखार अहमद के हिस्से भी एक सफलता आई।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *