मैच के बाद मुंबई लौटे विराट-अनुष्का, गाड़ी से दूर रहने की दी पैपराजी को नसीहत

भारतीय क्रिकेट टीम लगातार इंडिया में हो रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में जीत हासिल कर रही है। सेमी फिनाले में सबसे पहले जगह बनाने वाली इंडिया ने कल बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में नीदरलैंड के साथ हुए मैच में उन्हें करारी मात दे दी हैउन्होंने 160 रन से नीदरलैंड को हराया। पति विराट कोहली के साथ इस दौरान अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद रहीं। विराट के विकेट लेते ही स्टेडियम में मौजूद अनुष्का शर्मा खुशी से झूम उठी थीं।

अब हाल ही में इस मैच के बाद अनुष्का और विराट दोनों ही मुंबई लौट आए हैं। जहां एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट कोहली ने पैपराजी से गुजारिश करते हुए नजर आए।

विराट कोहली ने पैपराजी से की ये गुजारिश
अनुष्का शर्मा की कई वीडियोज वायरल हुई, जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप छुपाते हुए नजर आईं। अब तक अनुष्का-विराट की तरफ से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर कोई जानकारी शेयर नहीं की गयी है। अनुष्का भी इन दिनों मीडिया कैमरा से लगातार दूरियां बनाए हुए हैं। वह मुंबई तो लौटीं, लेकिन विराट के साथ एयरपोर्ट पर पैपराजी के सामने नहीं आईं।

सुबह-सुबह उठ के आए हैं, इसलिए बस करो। इस वीडियो में आगे विराट कोहली कहते हैं, प्लीज गाड़ी के पास मत आओ, हमारी बेटी है गाड़ी है, उसे घर लेकर जाना है"।

दूसरी बार मां बनने जा रही हैं अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। बीते दिनों एक वीडियो सामने आया था, जिसमें विराट और अनुष्का बेंगलुरु एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, इस दौरान अनुष्का ने ब्लैक रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें उनका बेबी बंप साफ-साफ नजर आ रहा था।

आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार पैरेंट बनने जा रहे हैं। उन्होंने साल 2021 में अपनी पहली संतान वामिका का स्वागत किया था। ये कपल अपनी बेटी को मीडिया लाइमलाइट से दूर ही रखता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *