दुर्ग के जिला अस्पताल से एक कुख्यात अपराधी फरार

दुर्ग ।  छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग के जिला अस्पताल से एक कुख्यात अपराधी के फरार होने की खबर मिल रही है। अभिषेक ऊर्फ अनुपम झा नामक बंदी को जेल पुलिस की अभिरक्षा में मंगलवार से जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। जिसे बुधवार रात 9:30 बजे चार से अधिक हथियार बंद युवक भागकर ले गए। जेल के आरक्षक राजू ने बताया कि बंदी अनुपम को भागने वाले युवकों ने उनसे मारपीट की और फिर दोनों जेल कर्मियों को कट्टा भी टिकाया और अपने साथ अनुपम झा को लेकर फरार हो गए। बता दें कि अनुपम झा अमलेश्वर में हुए समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड का मास्टरमाइंड आरोपित है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *