शहडोल मे पेड़ काटते वक्त पलटी जेसीबी, बाल-बाल बचे लोग

शहडोल ।   जिले के ब्‍योहारी नगर में बुधवार को पेड़ काटते समय जेसीबी पलट गई। जानकारी के अनुसार पेड़ कटाई के दौरान जेसीबी से पेड़ को खींचा जा रहा था। उसी समय झटके से जेसीबी पलट गई और पेड़ भी धराशायी हो गया।प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार जेसीबी अंदर की ओर गिरी जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हो पाई और चालक भी बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार यहां एमपीआरडीसी के द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उसी के लिए पेड़ों की कटाई चल रही है ‌। ब्‍योहारी के पीएचई विभाग के सामने पेड़ कटाई के दौरान यह घटना हुई है। इस घटना के दौरान आसपास लोग मौजूद थे, लेकिन सभी बाल-बाल बच गए। ब्‍योहारी थाने के उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पेड़ काटते समय जेसीबी पलट गई है। इस घटना में कोई घायल तक नहीं हुआ है। सभी सुरक्षित हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *