छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने दादा,  घर में आया नन्हा मेहमान, , खुद ट्वीट कर दी खुशखबरी… 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब दादा बन गए हैं। उनकी बहू ख्याति ने मंगलवार सुबह 10 बजे भिलाई के निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बहू ख्याति को भिलाई के एक निजी अस्पताल बीएम शाह में सोमवार को भर्ती कराया गया था।

सभी टेस्ट और जांच नॉर्मल आने के बाद मंगलवार सुबह 10 बजे उन्होंने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। मां-बेटे को डॉ. नम्रता की निगरानी में रखा गया है। भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की शादी बीते 6 फरवरी 2022 को ख्याति वर्मा से हुई थी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट पर दी खुशखबरी की जानकारी
छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल दादा बन गए हैं। यह खुशखबरी खुद सीएम बघेल ने ट्वीट करके दी है। सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करने के बाद मुख्‍यमंत्री को बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *