यात्रा के दौरान लापता चार किशोरों के शव बरामद

ग्वेनेड । स्नोडोनिया क्षेत्र में रा‎त्रिकालीन अ‎भियान से लापता ‎4 किशोरों की तलाश में जुटी ब्रिटेन पुलिस ने चारों के शव बरामद कर लिये हैं।  सप्ताहांत में एक यात्रा के दौरान लापता 4  लोगों के शव एक पलटी हुई कार से बरामद किये गये हैं। सभी किशोर घूमने फिरने के इरादे से स्नोडोनिया क्षेत्र में रातभर की कैंपिंग यात्रा पर गये थे, लेकिन जब वह इंग्लैंड के श्रॉपशायर में अपने घर वापस नहीं लौटे तो पुलिस ने जेवॉन हर्स्ट, हार्वे ओवेन, विल्फ हेंडरसन और ह्यूगो मॉरिस की तलाश शुरू की। वेल्स की पुलिस ने बताया कि वाहन से जिन किशोरों के शव बरामद किये गये हैं उनकी उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच थी। ऐसा प्रतीत होता है उत्तर पश्चिम वेल्स के ग्वेनेड में ट्रेमाडोग के पास राजमार्ग से उन्होंने अपना मार्ग बदल लिया था। पुलिस ने बताया कि गाड़ी आंशिक रूप से पानी में डूबी हुई थी। वेल्स के एक मंत्री मार्क ड्रेकफोर्ड ने कहा कि किशोरों की मौत बेहद दुखद घटना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *