पति नपुंसक है, जेठ और ससुर करते हैं दुष्कर्म-पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत

आगरा । जिले में एक महिला ने अपने ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। महिला का आरोप है कि उसके ससुर और जेठ उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाते हैं। पीड़िता का कहना है कि उसका पति नंपुसक है। जेठ और ससुर जबरन उसके साथ दुष्कर्म करते हैं। पीड़िता ने थाने में जाकर अपने पति, ससुर और जेठ के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, जिले के अछनेरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि उसकी शादी फरवरी माह में ताजगंज थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में हुई थी। लेकिन शादी के बाद से पति ने उससे दूरी बना ली। इस पर जब उसने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया तो पति उसकी पिटाई कर दी। सास ने भी उसे ही डांट दिया। इसके साथ ही पीड़िता ने बताया कि कुछ समय बाद उसे पता चला कि पति शारीरिक संबंध बनाने लायक नहीं है, जिस पर ससुराल पक्ष के लोग घर के अन्य सदस्यों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब वह नहीं मानी तो रात को सोते समय उसके जेठ ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद ससुर ने भी जबरन संबंध बनाए और जान से मारने की धमकी दे दी। पीड़िता ने आगे बताया कि किसी तरह उसने मायके जाकर इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। अब पीड़ित ने महिला चौकी किरावली में ससुरालवालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *