महाकाल की शरण में जया किशोरी, बाबा का लिया आशीर्वाद

उज्जैन ।    प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी ने शनिवार को बाबा महाकाल के दर्शन किए। वे सुबह होने वाली भस्मारती में भी शामिल हुईं। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद जया किशोरी ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मैं भस्म आरती में शामिल हुई थी। मंदिर में बड़ी अच्छी व्यवस्था है जिसके लिए मंदिर समिति को धन्यवाद इस आरती में शामिल होकर मैंने स्वयं को बाबा महाकाल के करीब पाया। 

आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी की इन दिनों उज्जैन शहर में श्रीमद् भागवत कथा चल रही है, जहां पर वह प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करवा रही हैं। शनिवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह होने वाली भस्मारती के दर्शन करने पहुंची जहां वे भस्म आरती के दौरान प्रभु भक्ति में लीन दिखाई दी। वे पूरी भस्म आरती में शामिल रही जहां उन्होंने भगवान के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए। भस्म आरती के बाद उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन व दर्शन भी किए।

मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की तारीफ

उज्जैन मे जया किशोरी पिछले 19 तारीख से अपनी कथा और मधुर आवाज से लोगों में धूम मचा रही हैं. आज जया किशोरी देर रात महाकाल मंदिर पहुंची. वह सुबह 4 बजे भस्म आरती में शामिल हुई, वे साड़ी में नजर आई, जया ने नंदी हाल बैठकर करीब 1 घंटे तक भगवान की आरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया. जया ने मंदिर समिति की व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा- मैं दोबारा फिर आउंगी, धन्य हो गयी बाबा महाकाल के दर्शन कर. यहा मंदिर मे मुझे बहुत अच्छे से दर्शन हुए. यहा की व्यवस्था बहुत अच्छी है जो भी श्रद्धालु यहां आ रहा है, सभी को काफ़ी अच्छे दर्शन हो रहे हैं.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *