इंडियन आइडल सीजन 14′ के मंच पर भावुक हुए रणबीर कपूर 

सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 14' में कई टैलेंटेड सिंगर्स अपनी आवाज का जादू चला रहे हैं। इनमें एक नाम रेणुका पोडेल का भी है, जिन्हें दिखाई नहीं देता है। हालांकि, अपनी आवाज से उन्होंने देश के कोने-कोने में नाम कमा लिया है। हाल ही में, रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना भी रेणुका के फैन हो गए।

'एनिमल' के प्रमोशन के लिए रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना 'इंडियन आइडल सीजन 14' में पहुंचे। इस दौरान अभिनेता रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना समेत सभी जजेस कंटेस्टेंट रेणुका पोडेल का गाना सुनकर भावुक हो गए।

रणबीर कपूर ने छुए कंटेस्टेंट के पैर

'इंडियन आइडल 14' के लेटेस्ट प्रोमो में देखा गया कि रेणुका ने रणबीर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'तमाशा' का गाना 'अगर तुम साथ हो' गाया। रश्मिका और रणबीर, रेणुका की सुरीली आवाज में एकदम खो गए और थोड़े भावुक दिखे। यही नहीं, मंच पर आकर रणबीर कपूर ने कंटेस्टेंट के पैर छुए और कहा कि श्रेया घोषाल देवी नंबर वन हैं तो रेणुका देवी नंबर 2 हैं।

बेटी राहा को ये दो गाने सुनाते हैं रणबीर कपूर

रेणुका ने रणबीर कपूर से उनकी बेटी राहा के बारे में भी एक सवाल किया। रेणुका ने कहा, "मैंने सुना है कि आप बहुत क्यूट हैं और आपकी तरह आपकी बेटी राहा भी बहुत क्यूट है।" ये सुनकर रणबीर मुस्कुराने लगते हैं। इसके बाद रेणुका ने रणबीर से पूछा कि वह राहा के साथ टाइम स्पेंड करते हुए कौन सा गाना गाते हैं।

रणबीर ने बताया कि वह राहा के साथ दो गाने गाते हैं। एक इंगलिश गाना 'बेबी शार्क' है, जो बहुत इरिटेटिंग है, लेकिन उसे बहुत पसंद है। दूसरा गाना 'लल्ला लल्ला लोरी दूध की कटोरी' है। श्रेया घोषाल बोलीं कि वह रणबीर के मुंह से ये सुनकर हैरान हैं, लेकिन वह जानती हैं कि वाकई बच्चों के आने से उनके प्लेलिस्ट बदल जाते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *