सीएम भूपेश बघेल ने लगाई आस्था की डुबकी, सपरिवार निभाई ‘बढ़ौना’ की रस्म

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर खारुन नदी में पवित्र स्नान किया और प्रार्थना की। सीएम बघेल खारुन नदी में आस्था की डुबकी लगाते नजर आए। वो बनियान और हाफ पैंट में नजर आ रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ अन्य लोग भी दिखाई दिए।

सीएम भूपेश बघेल ने सपरिवार निभाई ‘बढ़ौना’ की रस्म

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया होने के बाद नेताओं की दिनचर्या में बदलाव आया है। वह अपने स्वजनों के साथ व्यस्त दिख रहे हैं। शनिवार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री बघेल अपने स्वजन के साथ अपने गांव कुरुदडीह के खेतों मं पहुंचे।

यहां सीएम ने अपनी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल और बेटे-बेटियों व बहू के साथ खेतों में फसलों की लुआई पूरी हो जाने के बाद लुआई को अंतिम रूप देते हुए परंपरानुसार "बढ़ौना" रस्म निभाया। इस दौरान सीएम ने बताया कि, इस बार खेतों में धान अच्छी हुई है। मुख्यमंत्री ने कुछ तस्वीरें भी साझा की।

संचार विभाग के अध्यक्ष के बेटे को देखने पहुंचे अस्पताल

मुख्यमंत्री बघेल एमएमआइ अस्पताल में भर्ती सुरक्षा प्रभारी प्रफुल्ल ठाकुर और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला के बेटे के स्वास्थ्य का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने द्वय की जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने इंटरनेट मीडिया एक्स पर दी। मिली जानकारी के अनुसार सुशील आनंद शुक्ला के पुत्र सड़क दुर्घटना में घायल हुए हैं, बहरहाल उनकी हालत ठीक है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *