IPL 2024 का ऑक्शन की तारीख और वेन्यू का हुआ आधिकारिक एलान,

आईपीएल 2024 ऑक्शन की तारीख और वेन्यू का आधिकारिक एलान हो चुका है। इंडियन प्रीमियर लीग के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई। पहली बार आईपीएल की नीलामी भारत से बाहर होगी। 19 दिसंबर को दुबई में आईपीएल ऑक्शन आयोजित किया जाएगा।

19 दिसंबर को खिलाड़ियों पर बोली लगेगी और ये पहली बार होगा जब विदेश में इसका आयोजन होगा। ऐसे में जानते हैं आईपीएल ऑक्शन 2024 से जुड़ी पूरी जानकारी इस आर्टिकल के जरिए।

IPL 2024 का ऑक्शन पहली बार होगा भारत से बाहर

दरअसल, आईपीएल 2024 के आगामी सीजन के लिए 19 दिसंबर को नीलामी का दिन घोषित कर दिया गया हैं। इस दिन भारत के बाहर कुल 1166 खिलाड़ी आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए उतरेंगे, जिनमें से 909 अनकैप्ड खिलाड़ियों हैं, जिसमें से 812 भारतीय है।

बता दें कि आईपीएल 2024 में 10 फ्रेंचाइजी हिस्सा ले रही हैं, जिनके पास भरने के लिए 77 स्लॉट हैं, जिसमें कुल 30 जगह विदेशी खिलाड़ियों के लिए हो सकती हैं।

किस फ्रेंचाइजी के पास कितना पैसा है?

1. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)- 13.15 करोड़ रुपये

2. राजस्थान रॉयल्स (RR)- 14.5 करोड़ रुपये

3. मुंबई इंडियंस (MI)- 15.25 करोड़ रुपये

4. गुजरात टाइटंस (GT)- 13.85 करोड़ रुपये

5. दिल्ली कैपिटल्स (DC)- 28.95 करोड़ रुपये

6. पंजाब किंग्स (PBKS)- 29.1 करोड़ रुपये

7. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)- 31.4 करोड़ रुपये

8. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)- 32.7 करोड़ रुपये

9. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)- 34 करोड़ रुपये

10. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)- 40.75 करोड़ रुपये

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *