इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सीतापुर जिले की कोतवाली बिसवां और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। थाना सकरन के गांव जालिवपुर निवासी साबित अली शातिर बदमाश है। उस पर 31 मुकदमें दर्ज हैं।

पुलिस की संयुक्त टीम ने जलालपुर मोड़ के पास बाइक से जा रहे साबित को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। किसी को गोली नहीं लगी।

जवाब में पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में फायरिंग की जो कि आरोपी के दाहिने पैर में लगी है। उसके पास से अवैध असलहा और चार हजार रुपए बरामद हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसका इलाज कराया जा रहा है।  ठीक होने के बाद उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *