वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर शो में शामिल हो सकते हैं ये कंटेस्टेंट…

बिग बॉस 17 अपने विवादों के लिए जाना जाता है। बहसबाजी और गाली गलौज से लेकर शो कई बार हाथापाई तक पहुंच जाता है। हाल ही में यूट्यूबर तहलका (सनी आर्या) और अभिषेक कुमार के बीच झगड़ा हो गया था। जहां तहलका अपना आपा खो बैठे थे और अभिषेक के साथ फिजिकल हो गए।

नतीजन उन्हें बिग बॉस 17 से बाहर कर दिया गया। अब खबर आ रही है कि तहलका एक बार फिर वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर शो में शामिल हो सकते हैं।

बिग बॉस के नियम

बिग बॉस के घर में रहने के कई नियम होते हैं। इनमें एक है कि कंटेस्टेंट्स के बीच कितनी भी गर्मा- गर्मी बढ़ जाए, लेकिन वो एक-दूसरे पर हाथ नहीं उठाएंगे। हालांकि, अब तक कई सीजन में ऐसा हो चुका है, लेकिन बिग बॉस भी ढिलाई नहीं देते और सीधा शो से बाहर कर देते हैं।

अभिषेक संग हुई थी तहलका की फाइट

तहलका और अभिषेक कुमार के बीच झगड़े में भी ऐसा ही हुआ था। तहलका ने एक्टर का गला पकड़ लिया था और छोड़ने को राजी नहीं थे। जिसकी उन्हें सजा मिली और बिग बॉस 17 से एलिमिनेट कर दिया गया। अब बिग बॉस 17 से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले एक पेज ने तहलका की वापसी की ओर इशारा किया है।

क्या शो में तहलका फिर होंगे शामिल ?

बिग बॉस 17 को लेकर आई अपडेट के अनुसार, कलर्स के ऑफिशियल पेज ने दर्शकों से पूछा है कि क्या वो किसी एविक्टेड कंटेस्टेंट को शो में वापस देखना चाहते हैं। जवाब में दर्शकों ने सनी आर्या के नाम से पेज को भर दिया। अगर कलर्स ने अपने ऑडियंस की इस इच्छा को गंभीरता से लिया तो बिग बॉस 17 में जल्द तहलका की वापसी हो सकती है। घर में उनकी एंट्री से बाकी कंटेस्टेंट्स को भी तगड़ा झटका लगेगा।

बिग बॉस 17 एलिमिनेशन

सलमान खान के शो इस हफ्ते 8 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। इनमें मुनव्वर फारुकी, नील भट्ट, अनुराग डोभाल, विक्की जैन, खानजादी, अभिषेक कुमार, सना रईस खान और अरुण मशेट्टी का नाम शामिल है। आने वाले वीकेंड का वार में इनमें से कोई एक कंटेस्टेंट हमेशा के लिए बिग बॉस 17 को अलविदा कह देगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *