भोपाल की महिला की थी बीनागंज में मिली सड़ी-गली लाश

भोपाल। बीनागंज इलाके में करीब दो सप्ताह पहले सड़-गली हालत में मिली महिला की लाश की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। मृतका भोपाल के नजदीक नजीराबाद इलाके की रहने थी, जो बीते 20 नवंबर को परिवार वालो से उधारी की रकम लेने का कहकर घर से गई थी। मामले में मिली जानकारी के अनुसार 2-3 दिसंबर की रात पुलिस को बीनागंज के ग्राम बडकुआ के पास नाले में एक अज्ञात महिला का शव सडी-गली हालत में पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की एक अज्ञात महिला का शव पत्थरों के नीचे दबा हुआ था। करीब दो सप्ताह पुराना होने से उसके शरीर की चमड़ी गल चुकी थी और शव में कीड़े पड़ चुके थे। घटनास्थल की जॉच के दौरान पुलिस ने शव के पास पड़ी पायल को जप्त किया था। मर्ग कायम कर पुलिस ने शव को पीएम के लिये मर्चूरी में रखवाते हुए उसकी पहचान के प्रयास शुरु किये। शव मिलने की जानकारी आस-पास के जिले की थाना पुलिस को भेजी गई थी। खोजबीन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली की अज्ञात महिला शव थाना नजीराबाद में रहने वाली सुखियाबाई पत्नि स्व. किशनलाल लोधी (50) ग्राम खेरखेड़ी का हो सकता है। पुलिस ने सुखियाबाई की लड़की शगुन और मृतिका के भाई सीताराम से जिला अस्पताल गुना में शव की पहचान कराई। बेटी ने शव के पहने हुए कपड़े और पायल के आधार पर उसकी शिनाख्ती कर ली। परिवार वालो ने पुलिस को बताया कि 20 नवंबर को सुखियाबाई शाम के समय ग्राम कानेर से उधारी की रकम लेने का कहकर गई थी। उनके पास मोबाइल भी था, लेकिन काफी समय तक वह वापस नहीं लौटी तब परिवार वालो ने उनकी काफी खोजबीन के बाद 23 नवंबर को नजीराबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात आरोपी ने महिला की हत्या कर उसकी लाश को बीनागंज इलाके के बड़कुआँ गांव में नाले में छुपा दिया था। आशंका है कि महिला की हत्या किसी दूसरे स्थान पर करने के बाद आरोपियो ने उसे यहॉ लाकर ठिकाने लगाया होगा। पुलिस ने अज्ञात आरोपी खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला कायम किया है। आगे की जॉच में पुलिस मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही यह जानने में जुटी है, कि वह किससे उधारी की रकम लेने गई थी। आशंका है कि वारदात को रकम के लेनदेन के विवाद में अंजाम दिया गया होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *