भाजपा ने कांग्रेस को बताया भ्रष्टाचारी, पुतला जला किया प्रदर्शन

लखनऊ । कांग्रेस के खिलाफ पूरे यूपी में भारतीय जनता पार्टी प्रदर्शन कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब कांग्रेस से देश के लाखों-करोड़ों लोगों से की गई लूट का हिसाब लिया जायेगा। भाजपा अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार का पर्याय है। देश के तकरीबन हर प्रदेश में इनके नेता जनता से, सरकारी योजनाओं से लाखों रुपये लूट कर अपनी जेबें भर रहे हैं। उन्होंने कहा इनको बेनकाब करने का काम भाजपा करेगी। विदित हो कि झारखंड से राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 200 करोड़ कैश मिलने के मामले में बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है। शनिवार को भाजपा नेताओं ओर कार्यकर्ताओं ने राजधानी स्थित कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के बाहर जुटे। इस दौरान घोटाला लिखा हुआ पुतला लेकर बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे। कलेक्ट्रेट से स्वास्थ्य भवन चौराहे तक मार्च कर उन्होंने पुतला जलाया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *