विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, आज मना रहे है छठी एनिवर्सरी…

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दुनिया के सबसे मशहूर कपल में से एक है। दोनों आज अपनी शादी की छठी एनिवर्सरी मना रहे है। दोनों ने 2017 में एक-दूसरे से इटली में शादी की थी।

फैंस दे रहे बधाई-

बता दें कि विराट और अनुष्का की लव स्टोरी के फैन पूरी दुनिया में मौजूद हैं। विराट की सोशल मीडिया पर एक बड़ी फैन फॉलोइंग भी गै। विराट अनुष्का के फैंस आज सोशल मीडिया के जरिए दोनों को शुभकामनाएं व बधाई दे रहे हैं।

एड के शूट से शुरू लव स्टोरी-

अगर दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों ने कई बार इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि दोनों 2013 में एक शैम्पू के एड की शूटिंग में पहली बार एक दूसरे से मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों का प्यार परवान चढ़ा।

2017 में दोनों ने की शादी-

कोहली और अनुष्का ने शादी से पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 2017 में दोनों परिवार और दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि दोनों अक्सर इवेंट्स पर एक दूसरे के साथ नजर आते हैं। हालांकि अनुष्का अक्सर पति विराट को मैदान पर देखने के लिए स्टेडियम पहुंचती है।

विराट इंटरव्यू में करते हैं अनुष्का का जिक्र-

दोनों अक्सर छुट्टियों के दौरान साथ में नजर आते हैं। विराट कई बार अनुष्का को लेकर इंटरव्यू में बात करते है। विराट ने एक बार  बताया कि अनुष्का ने कैसे उन्हें बेहतरीन इंसान बनाया है, जो वो आज है। उन्होंने कहा कि अगर अनुष्का उनकी जिंदगी में नहीं होती तो वह बहुत ही घमंडी तरह के इंसान हो गए होते।

दोनों की एक बेटी भी है-

अगर कोहली और अनुष्का के परिवार की बात करें तो दोनों की साथ में एक बेटी भी है। 11 जनवरी 2021 को अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया था। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का एक बार फिर मां बनने वाली है, लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *