करण सिंह ग्रोवर का फिल्म ‘फाइटर’ का पहला लुक हुआ रिवील, बिपाशा ने कही ये बात….

सिद्धार्थ आनंद की एक्शन से भरपूर फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ करण सिंह ग्रोवर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। दीपिका, ऋतिक और अनिल कपूर के बाद करण सिंह ग्रोवर का फिल्म से पहला लुक सामने आ गया है।

साल 2024 की मच अवेटेड फिल्मों में 'फाइटर' का नाम भी शुमार हो गया है। टीजर रिलीज से पहले ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर का पहला लुक शेयर किया गया था। तीनों के ही लुक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब बारी करण सिंह ग्रोवर की है।

करण सिंह ग्रोवर का पहला लुक हुआ रिवील 

12 दिसंबर 2023 को 'फाइटर' मूवी से करण सिंह ग्रोवर का पहला लुक सोशल मीडिया पर जारी किया गया। मेकर्स द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में करण एयरफोर्स पायलट के किरदार में हैंडसम लग रहे हैं। फिल्म में अभिनेता स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल की भूमिका में दिखाई देंगे। वह दीपिका और ऋतिक के साथ एयर ड्रैगन यूनिट में देश के लिए लड़ते हुए नजर आएंगे।

करण के फाइटर लुक पर बिपाशा बसु ने किया रिएक्ट

बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर का 'फाइटर' से पोस्टर शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस ने लिखा है, "ऑल द बेस्ट।" साथ ही कमेंट बॉक्स में भी अपने पति को 'हैंडसम हॉट हबी' कहा है। बिपाशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी करण के लुक को रीशेयर करते हुए उन्हें 'बहुत हैंडसम' बताया है।

कब रिलीज हो रही फाइटर?

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी बिग बजट फिल्म 'फाइटर' गणतंत्र दिवस के ठीक एक दिन पहले 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। फिल्म का टीजर धमाकेदार साबित हुआ। लोगों ने फिल्म के टीजर को काफी पसंद किया गया। पहली बार ऋतिक और दीपिका की केमिस्ट्री भी पर्दे पर देखी जाएगी। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *