फिल्म की रिलीज से पहले मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे किंग खान

'डंकी' फिल्म रिलीज होने से चंद दिन पहले शाहरुख खान मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे. एक्टर का माता वैष्णो देवी के मंदिर के दरबार में हाजिरी लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इससे पहले भी शाहरुख खान इस साल में ही दो बार मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं. यानी की कुल मिलाकर देखा जाए तो इस वर्ष शाहरुख खान मां वैष्णो देवी के दरबार में तीसरी बार अपने हाजिरी लगाने पहुंचे.

शाहरुख खान के साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी साथ में थीं. कड़ी सुरक्षा के बीच शाहरुख खान के चारों तरफ सिक्योरिटी गॉर्ड्स थे. वीडियो में ये सभी एक साथ भवन की ओर जाते हुए नजर आए रहे हैं. हालांकि इस दौरान किंग खान ने अपना चेहरा जैकेट की हुडी से छिपाया हुआ था.

इससे पहले भी शाहरुख खान इस साल दो बार मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने आए थे. पहली बार 'पठान' फिल्म की रिलीज से पहले तो दूसरी बार 'जवान' फिल्म की रिलीज से पहले दर्शन करके आशीर्वाद लिया था. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए किंग खान इस साल की तीसरी रिलीज 'डंकी' से पहले एक बार फिर से आशीर्वाद लेने पहुंचे. 

क्या 'डंकी' होगी ब्लॉगबस्टर?

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. इसकी वजह किंग खान की पहले दो रिलीज का ब्लॉकबस्टर होना है. शाहरुख की 'पठान' इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी जिसने तहलका मचा दिया था. उसके बाद 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया. ऐसे में किंग खान की इस साल की तीसरी फिल्म से भी काफी उम्मीदे हैं. ये उम्मीदें और भी ज्यादा इसलिए बढ़ गई हैं क्योंकि इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *