राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी यूपी में करेंगी पदयात्रा !

लखनऊ । लोकसभा चुनाव 2024 को देखते कांग्रेस ने यूपी में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस जल्द ही यूपी में परिवर्तन यात्रा की तैयारी कर रही है। कांग्रेस की इस परिवर्तन यात्रा में खुद प्रियंका गांधी शामिल हो सकती है। कांग्रेस की ये परिवर्तन यात्रा 20 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। ये पदयात्रा प्रदेश नौ जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता जमीन स्तर पर लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ने की कोशिश करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने पर काम किया जाएगा। इस पदयात्रा के लिए 25 दिनों का कार्यक्रम तैयार किया गया है।
कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत 20 दिसंबर से सहारनपुर के गंगोह से होगी, जहां से ये यात्रा बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद होते हुए सीतापुर पहुंचेगी। इसी के साथ काग्रेस अपना स्थापना दिवस भी जनता के बीच ही मनाएगी। इस दौरान प्रदेश के तमाम हिस्सों से बड़े स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। पिछले दिनों लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी, जिसमें यूपी में कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर परिवर्तन पदयात्रा निकालने का सुझाव दिया गया था, पार्टी के तमाम अधिकारियों ने इस पर अपनी सहमति जताई थी, जिसके बाद आगामी चुनाव को देखते हुए इसे बेहद अहम माना जा रहा है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *