आधा दर्जन सिलिंग फैन का चोर पकड़ाया

बिलासपुर ।  मस्तुरी पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने चोरी मामले में फरार आरोपी को दर्रीघाट स्थित उसके ही घर से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सीपत पुलिस ने साप्ताहिक बाजार में सरे आम चाकू लहराकर आमजन को डराने धमकाने के जुर्म में आरोपी को भी पकड़ा है। दोनो ही मामलों में चाकू और सामान बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
एड्श्निल एसपी अर्चना झा ने जानकारी दिया कि मस्तूरी पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने दर्रीघाट में चोरी मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम शेख जुबेर मोहम्मद है। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी  ने चोरी का जुर्म कबूल किया। शेख जुबेर ने बताया कि 11 और 12 अगस्त 2023 की दरमियानी रात अपने साथी आदर्श उर्फ भोलू कुरे के साथ सरस्वती इंटरप्राइजेश दुकान दर्रीघाट में चोरी को अंजाम दिया है। इस दौरान सामान 7  सिलिंग पंखा, 2  कुलर पार किया। घटना के 4-5 दिन बाद एनएच 49 में एक   ड्राइवर को सामान 10,000 रूपए में बेचा है। रूपयों का बटवारा कर 2000 रूपए खाने पीने पर खर्च कर दिया है। इसके अलावा अपने घर में एक एक्जास्ट और पंखा छिपाकर रखा है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *