कुऍ में मिली 6 दिन से लापता युवक की लाश

भोपाल। गांधी नगर पुलिस ने 6 दिन से लापता युवक की लाश कुएं से बरामद की है। मृतक बिना परिवार वालो को बताये घर से निकला था, जो वापस नहीं लौटा। पुलिस ने बताया कि नई बस्ती गांधी नगर में रहने वाला 24 वर्षीय शेख रहीम बीती 6 दिसंबर को शाम के समय बिना लापता घर से बाहर गया था। देर रात तक जब वो वापस नहीं लौटा तब परिवार वालो ने उसकी खोजबीन शुरु की। लेकिन दो दिनों की तलाश के बाद भी उसकी कोई जानकारी न लगने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शुरुआती जॉच के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला कायम कर उसकी तलाश शुरु की। इसी दौरान बीती सुबह ग्राम कुराना में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि शांति नगर स्थित खदान के पास स्थित उसके खेत में बने कुएं में एक व्यक्ति का शव पड़ा है, जिसके कारण तेज दुर्गंध आ रही है। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कुऍ से निकलवाया, जॉच के दौरान शव की पहचान लापता शेख रहीम के रूप में हुई। मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंपतें हुए पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *