यौनाचार को लेकर लिव-इन पार्टनर ने की युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल । कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी। 
मध्य प्रदेश की इंदौर ‎निवासी 20 वर्षीय युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या करने के बाद घर का दरवाजा बंद करके भाग गया।  आरोपी के घर पर खून से लथपथ युवती का शव मिलने के तीन दिन बाद पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया।
पुलिस के मुताबिक, युवती का शव उसकी हत्या के दो दिन बाद 9 दिसंबर को मिला । जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता प्रवीण सिंह धाकड़ की रिश्तेदार थी जो इंदौर में किराए के घर पर साथ रह रही थी।अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभिनय विश्‍वकर्मा ने बुधवार को मी‎डिया को बताया कि सात दिसंबर को रावजी बाजार इलाके में किराए के मकान में महिला की हत्या कर दी गई थी और दो दिन बाद पुलिस ने उसका शव बरामद किया था।उन्होंने बताया कि शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर गुस्से में आया गुना ‎निवासी 24 वर्षीय धाकड़ ने कैंची से युवती की गर्दन पर वार कर दिया, ‎जिससे ‎निरंतर खून बहने लगा और  मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी घबरा गया और घर को बाहर से बंद करके भाग गया।पुलिस ने बताया कि तीन दिन तक चले तलाशी अभियान के बाद बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *