शिमला से ज्यादा ठिठुर रही देश की राजधानी दिल्ली 

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली जमकर ठिठुर रही है। आलम यह है कि दिल्ली शिमला की ठंड को भी मात दे चुकी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में सुबह न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा कई इलाके घने कोहरे की चादर में रहे।
देश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक शिमला में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि, अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह आंकड़ा 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। हालांकि, शिमला में अधिकतम 15 डिग्री रह सकता है।
देश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान
शुक्रवार को चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, भोपाल में 11 डिग्री, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 9 डिग्री, बिहार के पटना में 11 डिग्री, राजस्थान के जयपुर में 11 डिग्री, उदयपुर में 9 डिग्री, जोधपुर में 11 डिग्री, इंदौर में 14 डिग्री सेल्सियस पारा है। इस सप्ताह उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने संभावनाएं जाहिर कि हैं कि 20 दिसंबर तक पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तरप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *