एफसीआई ने प. बंगाल में 4.29 लाख टन गेहूं, 14,760 टन चावल बेचा

कोलकाता । भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने ई-नीलामी के जरिए पश्चिम बंगाल में 4.29 लाख टन गेहूं और 14,760 टन गैर-फोर्टिफाइड चावल की ‎बिक्री की है। एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि इस साल जून से दिसंबर तक खुले बाजार की 25 ई-नीलामी में यह खाद्यान्न बेचा गया। एफसीआई के उप महाप्रबंधक (पश्चिम बंगाल) प्रदीप सिंह ने कहा कि खुले बाजार की बिक्री योजना (घरेलू) का संचालन एम-जंक्शन के ई-नीलामी पोर्टल के जरिए किया गया। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न की कीमतों को स्थिर करने और आम जनता को राहत देने के लिए एफसीआई ने खुले बाजार में 25 ई-नीलामी के जरिए पश्चिम बंगाल में 4.29 लाख टन गेहूं और 14,760 टन गैर-फोर्टिफाइड चावल बेचा है। सिंह ने कहा कि एफसीआई सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से अनाज की मुफ्त आपूर्ति जारी रखेगा। अपनी दृष्टि 100 फीसदी ठीक करें और चश्मे से जुड़ी समस्याओं को भूल जाएं। ई-नीलामी के जरिए बिक्री में गेहूं का आरक्षित मूल्य 2,150 रुपये प्रति क्विंटल है, वहीं गैर-फोर्टिफाइड चावल के लिए यह राशि 2,900 रुपये प्रति क्विंटल है। सिंह ने कहा कि फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति केवल पीडीएस के माध्यम से की जाती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *