नए साल पर गिफ्ट में भूलकर भी न दें ये 8 सामान, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

बस कुछ दिनों बाद साल 2023 खत्म होने वाला है और नए साल 2024 की शुरुआत होगी. ऐसी स्थिति में अगर आप अपने लाइफ पार्टनर या किसी दोस्त को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो फिर आपको ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना होगा नहीं तो माता लक्ष्मी आपसे रूठ जाएंगी. वास्तु शास्त्र के अनुसार आप अपने प्रियजनों को कभी भी ऐसी गिफ्ट नहीं देना चाहिए जिससे माता लक्ष्मी नाराज हो और आपके रिश्तों में खटास पैदा हो.
अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि कई बार जानकारी न होने पर हम कोई गलत तोहफा दे देते हैं. जिससे सामने वाले को भी परेशानी हो सकती और हमारे जीवन पर भी इसका गहरा असर पड़ता है. वास्तु तथा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर जातक कुछ नियमों का पालन करते हैं तो माता लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती है. ऐसी स्थिति में अगर आप किसी को नए साल के मौके पर कुछ उपहार देना चाहते हैं तो कुछ नियमों का पालन आवश्यक करना चाहिए.

जूते, चप्पल, चाकू और कैंची
नए साल के मौके पर किसी को जूते, चप्पल, चाकू और कैंची गिफ्ट नहीं देना चाहिए. वास्तु शास्त्र में इसे दरिद्रता का प्रतीक माना जाता है. ऐसी चीजों को उपहार में देने से बचना चाहिए .
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *