इंदौर में बेटे और पति की हत्या की धमकी देकर शारीरिक संबंध बना लिए

इंदौर ।   शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक पीड़िता की शिकायत पर मुश्ताक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपित ने बेटे और पति की हत्या की धमकी देकर शारीरिक संबंध बना लिए थे। वह उस पर शक करने लगा था। अन्य लड़कियों से भी बातचीत करता था। टीआइ नीरज बिरथरे के मुताबिक गणेशधाम कालोनी निवासी 22 वर्षीय पीड़िता एक कंपनी में काम करती है।आरोपित मुश्ताक उर्फ राहुल भी इसी कंपनी में नौकरी करता है। पिछले वर्ष एक साथ काम करने के दौरान बातचीत हो गई थी। मुश्ताक पति की गैरहाजिरी में पीड़िता के घर पहुंचा और दुष्कर्म किया। उसने बेटे और पति की हत्या की धमकी दी। उसने पीड़िता से कहा कि पति ने छोड़ा तो वह शादी कर लेगा। पीड़िता को किसी अन्य से बात करता देख कर मारपीट करने लगा। वह खुद अन्य लड़कियों के संपर्क में रहने लगा। कुछ दिनों पूर्व उसने पीड़िता को घर के बाहर ही पीटा और फरार हो गया।

पिकनिक पाइंट लोटक वैली में महिला से छेड़छाड़

पिकनिक पाइंट लोटस वैली में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। हातोद पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक घटना 45 वर्षीय महिला के साथ हुई है। महिला गुलावट गई थी। आरोपित लीलाधर मकवाना ने उसके साथ अश्लील हरकतें की।

शादी कर वरना भाई को मार दूंगा

भंवरकुआं पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर साहिल पुत्र राजेश सावे निवासी राजेंद्र नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि आरोपित उसकी बेटी को काल कर धमका रहा है। वह काल कर शादी करने का बोलता है। उसने पीड़िता के बेटे को मारने की धमकी दी है।

चाकू-छुरे तैयार रखना, हत्या कर दूंगा

भंवरकुआं पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर आरोपित रोहन सुभाष राणे निवासी शांति नगर के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। आरोपित से पीड़िता की बातचीत होती थी। नशे की लत के कारण उसने बात बंद कर दी।उसकी सगाई की तैयारी भी चल रही है। आरोप है कि आरोपित ने काल लगाकर धमकाया और कहा कि घर में चाकू-छुरे तैयार रखना। मैं घर आ रहा हूं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *