शिवराज आज से दो दिन अमरकंटक यात्रा पर हैं,जबलपुर में बच्चियां लिपटकर रोईं नारे लगाए- वी वॉन्ट मामा जी

अनूपपुर ।   प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गुरुवार को अनूपपुर जिले के अमरकंटक के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शिवराज आज से दो दिन अमरकंटक यात्रा पर हैं। जबलपुर में बच्चियां लिपटकर रोईं; नारे लगाए- वी वॉन्ट मामा जी। पूर्व सीएम भावुक हुए। बोले- बस अच्‍छे से पढ़ाई करना। रोते नहीं हैं बिलकुल। रो नहीं बिटिया।

रात्रि विश्राम अमरकंटक में करेंगे

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को बरगी,जिला जबलपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर व्हाया शहपुरा, डिंडौरी होते हुए शाम पांच बजे अमरकंटक,जिला अनूपपुर पहुचेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अमरकंटक में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम अमरकंटक में करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *