लोस चुनाव : टिकट को लेकर सशं‎कित गिरिराज ने ‎किया लालू से अनुभव साझा 

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गिरिराज सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक ‎विमान यात्रा के दौरान दिल्ली से पटना आये राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और ‎गिरिराज ‎सिंह के बीच कई मुद्दों पर हुए संवाद का हवाला देते हुए तेजस्वी यादव ने बताया कि  राजनीतिक करियर को लेकर चिंतित गिरिराज सिंह ने आशंका व्यक्त ‎किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट के लिए उनके नाम पर विचार किया जाएगा या नहीं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार में किसी भी मंत्री के पास वास्तविक शक्ति नहीं है। 
तेजस्वी यादव ने बताया कि गिरिराज सिंह ने मेरे पिता से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। इसके बाद गिरिराज सिंह ने पूछा कि आप मटन कब खिलाएंगे? इस पर पिता ने कहा कि आप तो झटका वाला मटन खाएंगे, मैं इसकी पूरी कोशिश करूंगा कि आपको मटन खिलाया जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *