रायपुर के गुढि़यारी थाना पुलिस ने प्रतिबंधित कप सिरप के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया

रायपुर ।   राजधानी रायपुर के गुढि़यारी थाना पुलिस ने प्रतिबंधित कप सिरप के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हिस्ट्रीशीटर नाबालिग लड़की इससे पहले भी कई मामले में जेल जा चुकी है। उसे आजाद चौक थाना पुलिस ने हत्या के केस में भी गिरफ्तार किया था। आरोपित राहुल साहू के साथ मिलकर वह शहर में नए वर्ष में कप सिरप की सप्लाई करने वाली थी। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह उत्तर प्रदेश से कप सिरप लेकर आया था। वहीं, लड़की ने पुलिस को बताया कि वह ईरानी गैंग के लिए काम करती है। उनके कहने पर ही वह सिरप लेने आई थी। इसके लिए एडवांस में रकम भी दी गई थी। पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपितों से पूछताछ नहीं की है। गुढि़यारी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का और लड़की बैग में कप सिरप रखे हुए हैं। सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई। उसने पास रखे बैग की तलाशी ली गई। ट्राली बैग में कप सिरप भरी हुई थी। उनसे जब दस्तावेज की मांग की गई तो उसके संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखाए। लगातार पुलिस को गुमराह कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने राहुल और नाबालिग हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 172 नग कप सिरप जब्त की गई है।

हत्या केस में गई थी जेल

हिस्ट्रीशीटर लड़की पर आजाद चौक थाने में हत्या का केस दर्ज है। उसने रास्ता नहीं देने पर गूंगे की चाकू मार कर हत्या कर दी थी। इसके अलावा वह कई बार नशे के काम में संलिप्त रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *