टेक्सास हादसे में मारे गए भारतीय परिवार के शव आज आ सकते हैं भारत 

टेक्सास । अमेरिकी प्रांत टेक्सास में हुए एक कार हादसे में मारे गए एक भारतीय परिवार की याद में दोस्तों और समुदाय के लोगों ने श्रद्धांजलि सभा की योजना बनाई है। इतना ही नहीं रविवार को उनके शव भारत लाने की संभावना है। हादसे में मारे गए छह लोगों के लिए सप्ताहांत में ह्यूस्टन और मेट्रो अटलांटा में शोक सभा रखी गई है, जहां लोग श्रद्धांजलि दे सकते है। अमेरिका के डलास शहर के बाहरी इलाके में 26 दिसंबर को हुए जानलेवा हमले में दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि घटना में घायल एक व्यक्ति अस्पताल में जिंदगी की लड़ाई लड़ रहा है। यह परिवार मूल रूप से आंध्र प्रदेश के अमलापुरम का रहने वाला था।
‘‘टेक्सास में हुए हादसे में मारे गए भारतीय परिवार के सदस्यों के शव रविवार को भारत भेजे जाएंगे। इंडियन फ्रेंड्स ऑफ अटलांटा के संस्थापक और तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (टीएएनए) के सदस्य सुनील साविली से बात की, जो दुख की इस घड़ी में भारतीय परिवार की मदद कर रहे हैं।
टीएएनए के अशोक कोल्ला के हवाले से कहा कि वे अंतिम संस्कार करने वाले संस्थानों, विमानन कंपनियों और कई वाणिज्य दूतावासों के साथ समन्वय सुनिश्चित कर रहे हैं, ताकि दुर्घटना में मारे गए लोगों के शव वापस भारत उनके घर भेजे जा सकें। वहीं लोकेश की हालत गंभीर बनी हुई है, ‘‘उसकी कई सर्जरी हुई है। वर्तमान में उनका हाथ और टखने टूट गए हैं, साथ ही उनकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी में भी चोटें आई हैं, जिसके परिणामस्वरूप वह फिर से नहीं चल पाएंगे। इसके अलावा, हो सकता है कि उसकी दृष्टि भी चली गई हो।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *