हमीदिया अस्पताल के एक्स-रे रूम से कैदी फरार

भोपाल । भोपाल सेंट्रल जेल में बंद कैदी नदीम खान उर्फ फायर ब्रिगेड हमीदिया अस्पताल से फरार हो गया है। शनिवार दोपहर 12.20 बजे उसे इलाज के लिए लाया गया था। उसने बताया था कि रातभर से उसके हाथ में दर्द है। पूर्व में हाथ का ऑपरेशन हुआ था। रॉड डली हुई है। जेल के डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे कराने की सलाह दी। दोपहर 12 बजे उसे जेल प्रहरी दीपेश इंगले के साथ हमीदिया अस्पताल रवाना किया। यहां उसका एक्स-रे कराया जा रहा था। इसी बीच वह भाग निकला। उसके खिलाफ 16 गंभीर अपराध दर्ज हैं।
कोहेफिजा थाने में शिकायत दर्ज कराई जा रही है। लापरवाही के आरोप में ड्यूटी पर तैनात प्रहरी दीपेश इंगले को निलंबित कर दिया गया है। जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने बताया कि नदीम खान को हत्या के प्रयास के मामले में सात साल की सजा हुई है। इस मामले में वह जेल काट रहा था।
लूट, अड़ीबाजी, मारपीट के केस
नदीम जहांगीराबाद थाने का निगरानी बदमाश है। बोगदापुल फायर स्टेशन के करीब का रहने वाला है। उसके खिलाफ लूट, चोरी, हत्या प्रयास, अड़ीबाजी और मारपीट जैसे मामले दर्ज हैं। पुरानी रंजिश के चलते उसने अपने साथी दानिश जफर के साथ मिलकर तलैया थाने के निगरानी गुंडे हमजा बम पर जानलेवा हमला किया था। इसी मामले में 27 अक्टूबर 2023 को उसे भोपाल न्यायालय से सात साल की सजा सुनाई गई थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *