नये साल मे हुड़दंग और ड्रंक एन ड्राइव करने पर तगड़ा जुर्माना, शाम ढलते ही सड़को पर उतरी पुलिस

भोपाल। राजधानी में नए साल के मौके पर जोश में हुड़दंग करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही के साथ ही हंगामा मचाने वालो पर पुलिस की नजर बनी रही। नए साल के अवसर पर शांति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली थी, और शाम ढलते ही पुलिस बल सड़को पर उतर आया। 
अधिकारियो ने बताया कि कई लोग न्यू ईयर पर सेलिब्रेट करने सड़कों पर निकलते है, जिसे देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था पुख्ता की गई। इस दौरान ड्रंक एन ड्राइव और तेज स्पीड से वाहन चलाने वालो पर खास नजर रखी जायेगी। सभी थानों का पुलिस बल सड़कों पर रहकर व्यवस्था संभालेगा, जरूरत पडऩे पर चौकियां पर चैकिंग की जाएगी। पुलिस कमिशनर हरीनारायण चारी मिश्रा का कहना है] कि पुलिस का उद्देश्य है, कि लोगों को सेलिब्रेशन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही 31 दिसंबर की रात होटलों, बार, मॉडल शॉप, क्लब समेत अन्य मनोरंजनगृहों के बाहर पुलिस टीम मुस्तैद रहेंगी। साथ ही भीड़-भाड़ वाले इलाको, बाजारों, घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये है। रात में पुलिस आम स्थानो पर नशा करने वालों ओर नशे मे वाहन चलाने वालो की जांच करेगी और दोषियो के खिलाफ तगड़े जुर्माने सहित सख्त कार्यवाही की जाएगी। ऐसे में जो भी शराब पीकर स्टंट करते मिलेंगे, उनके खिलाफ केस दर्ज किया जायेगा। इसके साथ ही देहात  इलाको ओर हाईवे पर बने रिसार्ट, ढाबो पर भी पुलिस नजर रखेगी। वही किसी भी आपातकालीन परिस्थितियों के लिए भी विशेष पुलिस बलों को तैनात करने की तैयारी की गई है। इन टीमों में काउन्टर असाल्ट, पुलिस राइडर्स, पुलिस पीसीआर, इंटेलीजेंस टीमें, के्रन, फायर ब्रिगेड व एम्बुलेंस पुलिस टीमों को भी सभी सुरक्षा उपकरणों के साथ तैनात किया जाएगा। इस दौरान 100 से ज्यादा स्थानों पर चैकिंग पाइंट्स लगाकर वाहनों की चैकिंग की जाएगी। साथ ही स्पीड राडार गन और ब्रीथ एनालाइजर से लोगों की जांच की जाएगी। इसके लिए 500 पुलिस कर्मचारियों का अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है। पुलिस अफसरों ने आमजनता से अपील की है कि वह अपने परिवार के साथ नए साल का स्वागत करें और शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखें। वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार के नशे के सेवन नहीं करें। वाहनों को निर्धारित गति सीमामें ही चलाएं और सड़क पर किसी प्रकार की स्टंटबाजी नहीं करें। अफसरो ने बताया कि रविवार की शाम 6 बजे से शाहर में 100 से ज्यादा स्थानों पर पाइंट्स लगाकर वाहनों की चैकिंग की जा रही है। जो रात तक लगातार जारी रहेगी। होटल-ढाबे और रेस्टारेंट भी अपने समय पर ही बंद होंगे। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *