मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव कलचुरी होटल में संभागीय अधिकारियों की बैठक ले रहे

जबलपुर ।  मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने जबलपुर में भंवर लाल उद्यान में रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बलिदान के लगाए नारे। मुख्यमंत्री कलचुरी होटल में संभागीय अधिकारियों की बैठक मंथन कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा सहित मोहन यादव कैबिनेट के अनेक मंत्री उपस्थित थे मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का आज डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डा. यादव का दोपहर करीब 12.30 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना आगमन हुआ। उनके साथ खजुराहो के सांसद और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री वी डी शर्मा भी थे। विमानतल पर मुख्यमंत्री की अगवानी लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने की।

डुमना विमानतल पर हुआ जोरदार स्वागत

मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव का जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद डा. यादव जबलपुर आए है जिनके स्वागत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी आए। भंवरताल गार्डन से वे संभागीय बैठक और आमसभा को संबोधित करेंगे। बाद में कैबिनेट की बैठक शक्तिभवन में होगी।

वीरांगना दुर्गावती की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भंवरताल उद्यान में वीरांगना दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद कल्चुरी होटल में कानून व्यवस्था की संभागीय समीक्षा लेंगे। इसके बाद संभागीय स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।मुख्यमंत्री एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष के जबलपुर पहुंचने पर डुमना विमानतल पर अभूतपूर्व स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया।

मंत्री प्रहलाद पटेल पहुंचे कार्यक्रम स्थल

प्रदेश शासन में मंत्री प्रहलाद पटेल सर्वप्रथम भंवर ताल स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। वे गार्डन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बता दें कि मुख्यमंत्री की जनआभार यात्रा और फिर गैरिसन ग्राउंड में 409 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन का कार्यक्रम होगा। गैरिसन ग्राउंड में ही स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री चर्चा के बाद शक्तिभवन के बोर्ड रूम में नई सरकार की बैठक होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *