डंपर बस की भिड़ंत में एक और खुलासा।

गुना की आरोन रोड पर डंपर और बस की भिड़ंत में गई 13 लोगों की जान के बाद पुलिस कार्यवाही जारी है।

नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहा था डंपर।

डंफर चालक और मालिक की गंभीर लापरवाही ।

इस मामले में पुलिस ने बस मालिक भानु सिकरवार को उसके विंध्याचल कालोनी स्थित घर से गिरफ्तार करने का दावा किया है।पुलिस के इस दावे की सफलता पर उस वक्त सवाल खड़े हो गए ,जब इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गये, इन वीडियो में बस मालिक भानु सिकरवार भाजपा नेता के साथ कार से खुद सिटी कोतवाली में सरेंडर करने जा पहुंचा।जहां उसने इस घटना पर दुख जताते हुए खुद ही अपने आप को पुलिस के सामने पेश कर दिया।

डंपर मालिक को बचाने में जुटी पुलिस 

डंपर मालिक को आरोपी न बनाये जाने से बढ़ रहा जनता में आक्रोश ।

वहीं इस मामले में बस मालिक भानु सिकरवार को आरोपी बनाने वाली पुलिस की कार्यवाही डंपर मालिक को लेकर शून्य है,जबकि इस घटना पर पहुंचे जांच दल और अन्य प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो जिस आरोन रोड की सेमरी घाटी पर यह घटना हुई है।वहां चढ़ाव पर बस का जाना पाया गया,जबकि ढलान पर तेजी से न्यूटल होकर दौड़ते आ रहे डंपर ने यात्रियों से भरी बस में टक्कर दे मारी।जिससे बस में सवार 12 यात्रियों की जान चली गई,जबकि डंपर चालक के नशे में होने की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई है इसी लापरवाही ने  13 लोगो के साथ खुद की भी जान ले ली।

पुलिस इस मामले में डंपर मालिक पर कार्यवाही को लेकर खामोश है।

गुना की जनता में डंफर मालिक के खिलाफ गहरा आक्रोश है । 
अभी तक प्रत्यक्ष दर्शियों , घायल सवारियों से जो जानकारी प्राप्त हुई उसमे दुर्घटना का प्रमुख कारण डंफर चालक की लापरवाही सामने आई है ,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक ने सामने से आते अनियंत्रित डंफर को देख बस को साइड में खड़ी कर लिया था , 20 फुट की रोड खाली थी परंतु डंफर चालक नशे में धुत ढलान पर तेज गति से आकर गलत साइड में घुस आया ओर खड़ी बस में टक्कर दे मारी जिस से बस पलट गई ।

जमकर शराब पीने के बाद डंपर लेकर रवाना हुआ था चालक

चश्मदीद के खुलासे से सामने आया सच।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार डंपर ढलान से आ रहा था स्वाभिक रूप से डंपर की गति तेज थी , बस चढाई पर थी ऐसे समय वाहन 1 गियर में होता है और गति धीमी होती है , इस दुर्घटना में डंफर चालक की गलती प्रथम दृष्टया सामने स्पस्ट दिखाई दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस डंपर चालक ने बस में टक्कर देकर 13 लोगों की जान ली है।वह डंपर चालक क्रेशर मालिक ब्रजेश रघुवंसी ओर उनके लडके की कार पर ड्राइवर था ।वहीं यह बात भी सामने आई है कि घटना वाले दिन माल भेजने की जल्दबाजी में अनुभवहीन चालक को दबाव बनाकर डंफर लेकर भेजा था।चालक को डंपर चलाने का अनुभव भी नही था,ओर उसने आरोन रोड पर गुरैया ढाबे पर जमकर शराब भी पी थी ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *