तीरंदाजी सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता की शुरुआत आज से, CM विष्णु देव साय करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

रायपुर के साइंस कालेज मैदान में शुक्रवार से 40वीं एनटीपीसी तीरंदाजी सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता की शुरुआत होने जा रही है। स्पर्धा का उद्धाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। इस दौरान मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मंत्री टेकराम वर्मा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। 12 जनवरी तक चलने वाली इस स्पर्धा में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, नगालैंड मेघालय, उत्तराखंड समेत देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 

स्पर्धा से पहले गुरुवार को खिलाड़ियों ने मैदान में जमकर अभ्यास किया। सटीक सिशाना साधने के लिए घंटों धूप में पसीना बहाया। तीन वर्गों में प्रतियोगिता होगी। पहले रिकब वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें खिलाड़ी 60 मीटर की दूरी से निशान साधेंगे। 

इसके बाद कंपाउंड राउंड में 50 मीटर और इंडियन राउंड में तीरंदाज 30 व 20 मीटर की दूरी से निशाना लगाएंगे। कुल 44 स्वर्ण पदकों के लिए प्रतिभागी अपनी दावेदारी पेश करेंगे। समापन और कंपाउंड वर्ग के पुरस्कार वितरण का आयोजन नौ जनवरी को होगा। इसके मुख्य अतिथि राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे।   

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *