लड़की को चूहे ने काटा तो लडकी ने भी ले लिया बदला

बीजिंग । यूं तो हमारे पडोसी देश चीन में अजीबोगरीब घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं, लेकिन यह घटना सबको हैरान करने वाली है। दरअसल, एक 18 वर्षीय लड़की को चूहे ने काट लिया तो उसने बदला लेने के लिए चूहे को दांत काट दिया। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 21 दिसंबर, 2023 को हुई थी।
 दरअसल, लड़की को यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक चूहे ने उसकी उंगली काट ली थी।  इसके बाद लड़की ने चूहे को स्वयं पकड़ने का फैसला किया। लडकी ने जैसे-तैसे चूहे को पकड़ा और फिर उसके सिर पर दांत काट दिया, जिससे चूहे के सिर पर लड़की के दो दांतों के निशान बन गए। कथित तौर पर लड़की द्वारा मजबूती से पकड़ने के कारण दम घुटने से चूहा जल्द ही मर गया। 
इस बीच, चूहे में दांत गड़ाने के कारण लड़की के होठों पर भी चोटें आईं। छात्रा ने बाद में अपने डॉयिन अकाउंट पर घटना का जिक्र करते हुए कहा कि होंठ पर चोट लगने के बाद तुरंत डॉक्टर के पास पहुंची और अपना इलाज कराया। उसकी रूममेट ने यह भी कहा कि उसे तुरंत अपने व्यवहार पर पछतावा हुआ और इलाज के दौरान अपना चेहरा उजागर करने में उसे शर्म आ रही थी। उन्होंने कहा कि महिला का इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा कि उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। 
उन्होंने आगे कहा, ”डॉक्टर को यह पता लगाने में थोड़ा समय लगा कि उसकी केस फाइल को कैसे लिखा जाए।” महिला की इस अजीब हरकत से हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया यूजर्स घटना के बारे में जानकर हैरान रह गए। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं उसे 2023 की सबसे बड़ी साहसी महिला के रूप में घोषित करता हूं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ”क्या आप हमारे चावल के खलिहानों पर नजर रखना चाहती हैं?’वहीं कुछ यूजर्स ने मजे भी ले लिए। कुछ यूजर्स ने उन्हें घर पर चूहों की समस्याओं में सहायता के लिए आमंत्रित किया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *