छात्र की गला घोंटकर हत्या,शव हाईवे किनारे खेतों में पड़ा मिला

ग्वालियर ।    महाराजपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बेहटा चौकी के पास हाईवे किनारे खेतों में एक छात्रा का शव पड़ा हुआ है। खेत में शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मृतक युवक के सिर पर चोट के निशान थे, साथ ही गले पर घोंटने का निशान बना हुआ था, जिससे साफ हो गया था कि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है, लेकिन हत्या कहीं और कर उसे हाईवे किनारे खेतों में फेंका गया है।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था छात्र

युवक के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसके जेब से कुछ दस्तावेज पुलिस के हाथ लगे। जिसमें मृतक की पहचान भिंड निवासी उपेंद्र यादव के रूप में हुई। साथ ही पुलिस को पता चला कि मृतक युवक ग्वालियर के थाटीपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। 

दोस्तों के साथ मिलकर लाइब्रेरी भी खोली

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और इसकी सूचना उसके घर वालों को भी दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि मृतक के पिता की भिंड में सालों पहले हत्या हुई थी, लेकिन मृतक छात्र चार-पांच साल से ग्वालियर में रहकर कंपटीशन की तैयारी कर रहा था और उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर लाइब्रेरी भी खोली थी।

पुलिस जांच में जुटी

छात्र बाइक चलाना नहीं जानता था, लेकिन वहां हाईवे पर कैसे पहुंचा इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए घटना को लेकर हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगालना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अज्ञात हत्यारो की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *