भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश की जरूरत-अभय दुबे

लखनऊ । कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को देश को जरूरत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस सभी को न्याय मिलने तक सहयोग, संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश पर गहरी छाप छोड़ेगी, जैसे भारत जोड़ो यात्रा को देश के करोड़ों- करोड़ लोगों का अपार समर्थन मिला वैसे ही न्याय यात्रा को भी प्रत्येक वर्ग का ऐतिहासिक समर्थन मिलेगा। आज बेरोजगारों युवाओं, कर्ज में डूबे किसानों और महंगाई की मार के बीच पढ़ाई, कमाई और दवाई के लिए संघर्ष करते गरीबों के साथ न्याय नही हो रहा हैं, भाजपा सरकार सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों के लिए काम कर रही है।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता अभय दुबे ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भारत रोजगार संकट से जूझ रहा है जहां इंजीनियर कुली का काम करते हैं और पीएचडी धारक चपरासी तक के लिए आवेदन देते हैं। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हर स्वपनदर्शी भारतीय युवा को उसकी आकांक्षाओं एवं कौशल के अनुरूप रोजगार मिले। जब प्रधानमंत्री देश की संपत्ति अपने करीबी दोस्तों को सौंप देते हैं, तो गरीब और गरीब हो जाते हैं और मध्यम वर्ग को अपनी बचत होती नजर आती है। हमें सभी के लिए आर्थिक न्याय और शिक्षा आजीविका और स्वास्थ्य का मौलिक अधिकार सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां किसान और खेतिहर मजदूर कर्ज में डूब रहे हैं, वहीं मोदी सरकार अमीरों का कर्जा माफ कर रही है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक किसान को उसकी उपज का सही दाम मिले और वह भी भारत की प्रगति के लाभार्थी मिल सके। मोदी सरकार कुछ खास बड़े व्यापारियों को समर्थन होने के कारण भारत के छोटे व्यवसाय पीड़ित हैं। एमएसपी को आर्थिक सहायता प्रौद्योगिकी और बुनियादी संरचना तक बेहतर पहंुच के माध्यम से बढ़ने और रोजगार पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *