WPL 2023: इंग्लैंड की यह दिग्गज खिलाड़ी बनीं मुंबई इंडियंस की हेड कोच…

नई दिल्ली : महिला आईपीएल या विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले संस्करण के लिए सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस साल पांच टीमें इस टूर्नामेंट में खेलती दिखेंगी। इनमें मुंबई इंडियंस, गुजरात जाएंट्स, लखनऊ वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें शामिल हैं। खिलाड़ियों को लेकर ऑक्शन 13 फरवरी को मुंबई या दिल्ली में होने की संभावना है। वहीं, सभी टीमों ने कोचिंग स्टाफ को अपनी टीम से जोड़ना शुरू कर दिया है। महिला आईपीएल की शुरुआत मार्च में हो सकती है।

इसी कड़ी में मुंबई फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड की पूर्व महान खिलाड़ी चार्लोट एडवर्ड्स को हेड कोच नियुक्त किया है। एडवर्ड्स महिला इंग्लैंड टीम की कप्तान रह चुकी हैं। वहीं, पद्म श्री और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित की जा चुकीं झूलन गोस्वामी टीम मेंटर और बॉलिंग कोच के रोल में दिखेंगी। भारत की पूर्व ऑलराउंडर देविका पलशिकार को बैटिंग कोच बनाया गया है, जबकि त्रुपती चंदगडकर भट्टाचार्या को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है।

चार्लोट को महान महिला क्रिकेटरों में से एक माना जाता है। अपने 20 साल के करियर में उन्होंने इंग्लैंड को वनडे और टी20 विश्व कप में जीत दिलाई। पिछले पांच साल से पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में अलग-अलग टीमों को कोचिंग दे रही हैं। वह कोच और खिलाड़ी के तौर पर काफी सम्मान पा चुकी हैं। वहीं, झूलन ने पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। 20 साल के करियर में झूलन ने 350 से भी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं देविका को कोचिंग में काफी अनुभव है। वह 2009 से 2012 तक असम महिला टीम की कोच रह चुकी हैं। इसके अलावा 2014 से 2016 तक वह भारतीय महिला टीम की असिस्टेंट कोच भी रह चुकी हैं। 2018 में एशिया कप ट्रॉफी जीतने वाली बांग्लादेश की टीम वह असिस्टेंट कोच भी रही थीं। त्रुपती भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व मैनेजर भी रह चुकी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *