‘ग्रैमी अवॉर्ड्स’ में फिर गूंजा भारत का नाम,रिकी केज को तीसरी बार मिला सम्मान..

साल 2023 के बहुप्रतीक्षित म्यूजिक अवॉर्ड कार्यक्रम ग्रैमी अवॉर्ड्स में एक बार फिर भारत का परचम फहराया जा चुका है। दरअसल, बेंगलुरु के रहने वाले संगीतकार रिकी केज ने अपना तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। रिकी को उनकी एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।अमेरिका में जन्मे संगीतकार ने मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड 'द पुलिस' के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ अपना यह अवॉर्ड शेयर किया है। बता दें, स्टीवर्ट कोपलैंड ने इस एल्बम में रिकी के साथ सहयोग किया था। 65वें ग्रैमी अवार्ड्स में, दोनों को यह अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगरी में ग्रामोफोन ट्रॉफी जीती है।

जाने-माने म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने पहली बार साल 2015 में अपनी एल्बम 'विंड्स ऑफ समसारा' के लिए यह अवॉर्ड जीता था। 2015 में यह सम्मान हासिल करने के बाद रिकी ने एक बार फिर साल 2022 में एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए 'बेस्ट न्यू एज एल्बम' की कैटेगरी में स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ ग्रैमी अवॉर्ड मिला था।रिकी केज ने अपने अभी तक के करियर में संयुक्त राष्ट्र हेडक्वार्टर सहित कई प्रतिष्ठित जगहों पर प्रस्तुति दी है।रिकी ने दुनियाभर के 30 देशों में कुल 100 संगीत पुरस्कार जीते हैं।

रिकी को उनके काम के लिए यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन आर्टिस्ट और यूथ आइकॉन ऑफ इंडिया के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है। साल 2021 में रिलीज हुए उनके चर्चित एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' में नौ गाने और आठ म्यूजिक वीडियो शामिल हैं।रिकी केज की सफलता पर हर भारतीय गद-गद है। बॉलीवुड में भी बहुत से सेलेब्स हैं, जो उनको बधाई दे रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत ने रिकी केज को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। वह लिखती हैं, 'बधाई हो सर।' 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *