मैहर मां शारदा दरबार में एक युवक ने अपने सिर को चढ़ाने के लिए चाकू से गर्दन काट दी

मैहर ।   आधुनिक युग में भी कुछ लोग अंधविश्वासी हैं । ऐसा ही एक उदारहरण मध्य प्रदेश के मैहर में सामने आया है। यहां उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गधागाढ़ा गांव निवासी लल्लाराम दहिया ने मां शारदा मंदिर के हवन कुंड के सामने अपनी गर्दन काटकर मां शारदा को चढ़ाने की कोशिश की है ।

लोगों ने पकड़ लिया

युवक को जब लोगों ने ऐसा करते देखा तो पकड़ लिया और फिर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैहर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर सतना रेफर कर दिया गया।

युवक गंभीर रूप से घायल

जानकारी के अनुसार लल्लाराम दहिया मां शारदा के दर्शन करने सोमवार को पहुंचा था । यहां उसने अंधविश्वास के चलते अपनी गर्दन काटकर मां शारदा के चरणों में समर्पित करने की कोशिश की। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने उसे ऐसा करते देख रोक लिया। इस बीच गर्दन काटने में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आत्‍महत्‍या का मामला दर्ज

पुलिस ने आत्महत्या करने का मामला दर्ज कर पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, गर्दन की नस कट जाने के कारण लल्लाराम बोलने की स्थिति में नहीं है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *