समंदर किनारे सेलिब्रेट किया प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेटी मालती का दूसरा जन्मदिन

प्रियंका चोपड़ा अपने बेहतरीन अभिनय, ग्लैमरस फैशन, सोशल वर्क और एक रोमांटिक वाइफ के साथ-साथ एक प्यारी मां भी हैं, जो चाहे जितना भी बिजी हों, लेकिन अपनी लाडली के लिए वक्त निकालने में जरा भी कंजूसी नहीं करती हैं और जब बात बेटी के जन्मदिन की हो तो वह इसे स्पेशल बनाने में कैसे पीछे रह सकती हैं।

15 जनवरी 2024 को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस दो साल की हो गईं। प्रियंका और निक ने इस पल को शान-ओ-शौकत से मनाने की बजाय शांति से सेलिब्रेट करने का फैसला किया। 

समंदर किनारे हुआ मालती का बर्थडे सेलिब्रेशन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी लाडली का जन्मदिन लॉस एंजेलिस में समंदर किनारे सेलिब्रेट किया। प्रियंका के एक फैन पेज ने सोशल मीडिया पर मालती के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं। बीच पार्टी से सामने आए एक वीडियो में प्रियंका-निक के अलावा उनके क्लोज फैमिली और फ्रेंड्स हैं, जो मालती के जन्मदिन को खास बनाने के लिए आए। 

बेटी की पार्टी छोड़ रोमांटिक वॉक पर निकले निक-प्रियंक

एक तरफ लाल रंग की ड्रेस पहने मालती किसी का हाथ थामे समंदर किनारे चल रही हैं। दूसरी ओर मॉम-डैड प्रियंका और निक बेटी की पार्टी छोड़ हाथों में हाथ डाले बीच पर रोमांटिक वॉक कर रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने येलो आउटफिट पहना है, जबकि निक ब्लूट जैकेट और जींस में दिखाई दे रहे हैं। एक और तस्वीर में प्रियंका के अंकल फ्रैंकलिन जोनस दिखाई दिए। फ्रैंकलिन के बैकग्राउंड में पर्पल कलर की क्यूट सजावट देखी जा सकती है।

बता दें कि प्रियंका और निक 15 जनवरी 2022 को पहली बार माता-पिता बने थे। कपल ने सरोगेसी के जरिए एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *