ब्राजील में अनमोल कलाकृतियों के साथ मिले 9 हजार साल पुराने कंकाल

ब्राजीलिया । ब्राजील के साओ लुइस शहर में खुदाई के दौरान कई अनमोल वस्तुएं मिलीं हैं। खुदाई के दौरान अब तक एक लाख से ज्यादा अनमोल प्राचीन कलाकृतियां और 9 हजार साल पुराने कंकाल मिले हैं। अभी भी खुदाई जारी है और शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि यहां बहुत सारा खजाना छुपा हो सकता है।हाल ही में ब्राजील की राष्ट्रीय ऐतिहासिक और कलात्मक विरासत संस्थान ने इन खोजों के बारे में अपनी वेबसाइट पर घोषणा की। संस्थान ने बताया कि साल 2019 में एक निर्माण स्थल से पहला अवशेष मिला था, इसके बाद इस जगह की खुदाई शुरू हुई। तब से लेकर अब तक कुल 1 लाख के करीब अनमोल कलाकृतियां मिली हैं। इतना ही नहीं, 43 कंकाल भी मिले हैं। ये अवशेष ब्राजील के तटीय शहर साओ लुइस में मिले हैं। 
साओ लुइस में मिले अवशेषों की जब जांच हुई, तब चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। बताया जाता है कि प्राचीन कलाकृतियां और कंकाल 6 हजार से 9 हजार साल तक पुराने हैं। यह खोज ब्राजील में मानव बस्ती के इतिहास को बदलने वाली है। इंस्टीट्यूट ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है, जिसमें कहा गया है कि 6 हजार साल से भी अधिक पुरानी यह साइट साओ लुइस आइलैंड पर मानव कब्जे के लंबे इतिहास का प्रमाण है, जो ब्राजील में पारंपरिक ऐतिहासिक रिकॉर्ड से पहले के अतीत को दर्शाता है। इंस्टीट्यूट ने बताया कि अभी भी इस आइलैंड पर खुदाई चल रही है। ऐसा अनुमान है कि यहां पर बहुत सारा खजाना मिल सकता है, जिसके बहुमूल्य कलाकृतियों में चीनी मिट्टी और अनमोल धातु के बर्तन शामिल हैं। शोधकर्ता अपने सिद्धांतों की पुष्टि के लिए अधिक सटीक प्रकार की डेटिंग का उपयोग करने की योजना बना रहे हैं। डेटिंग के इस प्रक्रिया को आइसोटोपिक विश्लेषण कहा जाता है, जिसमें कलाकृतियों के टुकड़ों को गैस में परिवर्तित करना शामिल है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किस चीज से बने हैं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *