प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीर्ष मंत्रियों को रामलला मंदिर की यात्रा स्थगित करने की सलाह दी

नई दिल्ली ।  अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक बैठक में शीर्ष मंत्रियों को रामलला मंदिर की यात्रा की अपनी योजनाओं को स्थगित करने की सलाह दी है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने वीआईपी सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि भक्तों की भारी भीड़ में वीआईपी मेहमानों के जाने से आम लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ेगा।सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मार्च में अपनी अयोध्या यात्रा की योजना बनाएं। बताते चलें कि श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा और सोमवार को भव्य उद्घाटन के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। मंगलवार को दर्शन के पहले दिन अनुमानित 5 लाख भक्तों के आने के बाद अयोध्या में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।  रैपिड एक्शन फोर्स के एक हजार जवानों को तैनात किया गया है। भक्तों की भारी भीड़ सिर्फ राम मंदिर में ही नहीं बल्कि बगल के हनुमान गढ़ी मंदिर में भी देखी जा रही है। हजारों की संख्या में भक्त भगवान हनुमान को लड्डू चढ़ाते और आपस में प्रसाद बांट रहे हैं।पूरे अयोध्या शहर में उत्सव का माहौल है और अगले कुछ दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना है क्योंकि भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद, नई दिल्ली, अंतर्राष्ट्रीय रामायण और वैदिक अनुसंधान संस्थान संस्कृति विभाग, उत्तरप्रदेश के सहयोग से एक आयोजन अयोध्या में होने जा रहा है। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में 24-28 जनवरी तक राम कथा पार्क और तुलसी उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय रामायण उत्सव का आयोजन होने जा रहा है।  

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *