आगामी 3 फरवरी को मप्र कांग्रेस चुनाव समिति और लोकसभा प्रभारियों की बैठक

भोपाल। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के तृतीय तल स्थित सभाकक्ष में आगामी 3 फरवरी 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति (मध्यप्रदेश) और दोपहर 2 बजे मप्र कांग्रेस लोकसभा प्रभारियों की आवश्यक बैठक अभा कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त मध्यप्रदेश के लिए लोकसभा चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती रजनी पाटिल के मुख्य आतिथ्य और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बैठक की अध्यक्षता में आहूत की गई है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया है कि उक्त दोनों बैठकों में दोनों समितियों के सदस्यगण अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *