लोकसभा चुनाव के लिए 23 राज्यों में चुनाव प्रभारी नियुक्त किए

भोपाल । लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। भाजपा ने शनिवार को 23 राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। मध्यप्रदेश के लिए भाजपा ने डा. महेंद्र सिंह एमएलसी को प्रभारी बनाया है, वहीं सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी बनया है।
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 23 राज्यों के चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी। प्रभारी और सह प्रभारी आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने-अपने प्रभारवाले राज्यों में काम करेंगे।  बिहार में विनोद तावड़े व दीपक कुमार, दमन एव दीव में पुरनेश मोदी व दुष्यंत पटेल, गोवा में अशीष सूद, हरियाणा में विप्लव कुमार देव सांसद व सुरेंद्र नागर,  हिमाचल प्रदेश में श्रीकांत शर्मा विधायक व संजय टंडन, जम्मू कश्मीर में तरुण चुघ व आशीष सूद, कर्नाटक में डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल व सुधाकर रेडडी, ओडिशा में विजयपाल सिंह तोमर व लता उसेंडी, पंजाब में विजयपाल रूपाणी व नङ्क्षरदर सिंह, सिक्किम में डॉ. दिलीप जायसवाल, तमिलनाडु में अरङ्क्षवद मेनन व सुधाकर रेडड़ी, पश्चिम में बंगाल मंगल पांडे, अमित मालवीय व आश लाकड़ा, उत्तर प्रदेश में वैजयंता पांडा, उत्तराखंड में दुष्यंत कुमार गौतम, पुंडुचेरी में निर्मल कुमार राणा, केरल में प्रकाश जावड़ेकर, लद्दाख में तरुण चुघ, लक्ष्यद्वीप में अरविंद मेनन, झारखंड में लक्ष्मीकांत बाजपेयी सांसद, चंडीगढ़ में विजयभाई रूपाणी, अंडमान एवं निकोबार में वाइ सत्या कुमार और अरुणाचल प्रदेश में अशोक सिंघल को प्रभारी बनाया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *