राहुल गांधी पूर्णिया में किसान चौपाल में बोले- दबाव पड़ते ही यू-टर्न ले लेते हैं नीतीश

पूर्णिया । बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को राहुल गांधी ने नीतीश कुमार पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। राहुल ने कहा कि नीतीश पर दबाव पड़ता है तो वो यू टर्न ले लेते हैं। वो शपथ लेते हैं तो खूब तालियां बजती हैं। नीतीश सीएम हाउस की ओर निकल जाते हैं। फिर पता चलता है कि वो अपना शॉल राज्यपाल भवन में छोड़ आए। वो लेने जाते हैं तो गर्वनर भी कहते हैं इतनी जल्दी आ गए।
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बिहार में आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी मंगलवार को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने ये बयान दिया। इससे पहले राहुल गांधी ने गढबनैली नवोदय विद्यालय के बच्चों से मुलाकात की है। उसके बाद राहुल गांधी ने सीसाबाड़ी में किसान चौपाल के दौरान किसानों से बात की।
सरकार जमीन अधिग्रहण के कानून को तोड़ रही
राहुल गांधी ने कहा कि जो भी राजनेता किसानों की जमीन की रक्षा करने की बात करेगा उस पर 24 घंटे आक्रमण होगा। हिंदुस्तान की सरकार जमीन अधिग्रहण के कानून को तोड़ रही है। किसानों को चारों ओर से घेरा जा रहा है। आपसे जमीन ली जाती है और अडानी जैसे बड़े-बड़े उद्योगपतियों को मुफ्त में दी जाती है।प्रधानमंत्री मोदी 3 काले कानून ले आए और जो आपका था आपकी नाक के सामने से छीनने की कोशिश की। माल्या और अडानी का कर्जा माफ हो सकता है, लेकिन किसानों का कर्जा माफ नहीं हो सकता है। राहुल गांधी इस दौरान सिर पर गमछा बांधकर खटिया पर बैठे नजर आए। राहुल गांधी ने किसान के हाथ से कुल्हड़ में चाय पी। इसके बाद वो होटल में आराम करने के लिए रवाना हो गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *