मुस्लिम युवक ने हिंदू बन युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म

राजस्थान की एक युवती से मजहब छिपाकर मध्य प्रदेश के आगर निवासी सलमान लाला ने दुष्कर्म किया। बाद में अपनी बहन व एक अन्य युवक समीर के साथ मिलकर युवती पर मतांतरण का दबाव बनाया। मना करने पर उसके साथ मारपीट की व गर्म सरिये से युवती के शरीर को दागने का काम भी किया।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता राजस्थान के कोटा जिले के सुकेत में अपने नानाजी के पास रहती थी। उसके माता-पिता नहीं हैं। नानाजी को लकवा होने पर उनका इलाज करवाने वह झालावाड़ आई थी।वहीं पर सलमान उसे मिला, जिसने अपना नाम सूरज जैन बताया और पीडि़ता से जान-पहचान कर संबंध बना लिए। उसने शादी के लिए भी राजी किया और पीड़िता को 28 जनवरी को आगर ले आया। जब पीड़िता को युवक के घर में बुर्का पहने महिला नजर आई, तब उसे असलियत का पता चला। उसके बाद सलमान व उसकी बहन तथा एक अन्य युवक ने पीड़िता पर इस्लाम कुबूल करने के लिए दबाव बनाया और मारपीट करते हुए उसे बुर्का पहनाया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *