सर्विलांस शिप आईएनएस संधायक नौसेना में शामिल

विशाखापट्टनम। भारतीय नौसेना का सर्विलांस जहाज आईएनएस संधायक शनिवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में कमीशन हुआ। इससे नेवी का समुद्री नेवीगेशन और भी बेहतर होगा। यह जहाज 11 हजार किमी की रेंज तक बंदरगाहों और समुद्री तटों की निगरानी कर सकता है।
सर्विलांस के अलावा इस जहाज में बोफोर्स गन और चेतक हेलिकॉप्टर की तैनाती भी की जा सकती है। इसे 5 दिसंबर 2021 को लॉन्च किया गया था और 4 दिसंबर 2023 को नेवी को सौंपा गया था। आईएनएस संधायक की कमीशन सेरेमनी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नेवी चीफ एडमिरल आर हरि कुमार नौसेना डॉकयार्ड में मौजूद थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि हिंद महासागर में हम सुरक्षा के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। यहां समुद्री लुटेरों का खतरा बना रहता है। हमें लुटेरे बर्दाश्त नहीं है। यह न्यू इंडिया का संकल्प है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *