आईपीएल 2024 से पहले मां देवरी के मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे एमएस धोनी

आईपीएल 2024 के लिए सभी टीमें धीरे-धीरे अपनी फाइनल तैयारी की ओर बढ़ रही हैं। इस बीच 2023 सीजन की विजेता टीम के कप्तान एमएस धोनी आने वाले सीजन के लिए 5 फरवरी को तमाड़ मे मां देवरी मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे।

सर्जरी के बाद वापसी करेंगे धोनी

घुटने की सर्जरी के बाद धोनी अगले सीजन में जीत के लक्ष्य के साथ वापसी करेंगे। नए सीजन से पहले धोनी को अपने गृह नगर रांची के पास स्थित मां देवरी मंदिर जाते हुए देखा गया है। ऐसे देखा गया है कि धोनी की मंदिरों से विशेष आस्था जुड़ी हुई है और वह अक्सर आशिर्वाद लेने मंदिरों में जाते रहते हैं।

2023 में सीएसके को पांचवीं बार जिताया खिताब

अब अगर आईपीएल की बात करें तो धोनी एक बार फिर वापसी करने के लिए तैयार हैं। धोनी ने आईपीएल 2023 का पूरा सीजन घुटने पर पट्टी बांधकर खेला है। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जिताया।

धोनी की फिटनेस भी कमाल

इसके चलते धोनी ने रोहित शर्मा के साथ पांच खिताब जीतकर बराबरी की। टी20 में धोनी की कप्तानी की खासियत किसी से छिपी नहीं है। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 वर्ल्ड कप भी जिताया है। इस बीच धोनी का अपनी फिटनेस पर भी खास ध्यान है। 

2-3 साल और खेल सकते हैं

हाल ही में कुछ दिन पहले धोनी के सीएसके के साथी दीपक चाहर ने बताया कि धोनी 2-3 साल और आईपीएल में खेल सकते हैं। उन्होंने बताया कि धोनी अपनी सर्जरी के बाद पूरी तरह से फिट हैं। धोनी का इस आईपीएल में प्रदर्शन अब देखने के लिए फैंस बेताब हैं। धोनी ने पिछले आईपीएल में ट्रॉफी जीतने के बाद अगले सीजन में वापसी की घोषणा की थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *